Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Marriage Anniversary: शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की शादी को 13 साल पूरे, फोटो शेयर कर लुटाया प्यार

Marriage Anniversary: शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और राज कुंद्रा (Raj Kundra) बॉलीवुड के पावर कपल में गिने जाते हैं। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की जोड़ी को देखकर फैंस के चेहरे पर खुशी आ जाती हैं। वहीं आज शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा अपनी  शादी की सालगिरह मना रहे हैं। इस खास दिन दोनों की […]

Shipla Shetty Raj Kundra
Shipla Shetty Raj Kundra

Marriage Anniversary: शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और राज कुंद्रा (Raj Kundra) बॉलीवुड के पावर कपल में गिने जाते हैं। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की जोड़ी को देखकर फैंस के चेहरे पर खुशी आ जाती हैं। वहीं आज शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा अपनी  शादी की सालगिरह मना रहे हैं। इस खास दिन दोनों की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर छा रही हैं जिसे देखकर फैंस उनपर प्यार लुटा रहे हैं साथ ही उन्हें सोशल मीडिया के जरिए विश भी कर रहे हैं।

और पढ़िए –Kartik Aaryan B’day Celebration: कार्तिक आर्यन ने माता-पिता संग धूमधाम से मनाया जन्मदिन, इन सितारों ने भी किया विश

शिल्पा शेट्टी ने पति पर लुटाया प्यार

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और राज कुंद्रा (Raj Kundra) आज अपनी 13वीं शादी की सालगिरह मना रहे हैं। इस खास दिन पर शिल्पा शेट्टी ने अपनी और पति राज कुंद्रा की फोटोज का कोलाज बनाकर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसी के साथ शिल्पा शेट्टी ने एक कैप्शन भी लिखा है। शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा पर प्यार लुटाते हुए लिखा कि, ’13 साल, कुकी, वाह! (और गिनती नहीं) इस जीवन में मेरे साथ इस सफर को शेयर करने और इसे इतना सुंदर बनाने के लिए धन्यवाद। आप, मैं, हम बस इतना ही चाहिए। यूएस को हैप्पी एनिवर्सरी, कुकी।’

फैंस ने दी शिल्पा और राज को बधाई

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने इस कैप्शन के साथ कई सारे प्यार भरे इमोजी भी बनाए। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा को फैंस के साथ-साथ सिनेमा जगत के सितारे भी बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। आपको बता दें, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की शादी बॉलीवुड की ग्रैंड शादी की लिस्ट में शुमार है। इस शादी में सिनेमा जगत के कई सितारों ने शिरकत की थी। कहा जाता है कि शिल्पा शेट्टी को पाने के लिए राज कुंद्रा ने हर वो पैंतरा अपनाया जिससे वो उनकी हो जाए।

और पढ़िए –Happy Birthday Saroj Khan: सरोज खान के निधन से टूट गई थीं माधुरी दीक्षित, जानें कैसा था दोनों का रिश्ता

हर दुख-सुख में देते हैं साथ

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और राज कुंद्रा  (Raj Kundra) हर दुख सुख में एक-दूसरे का साथ देते हैं। वहीं आज दोनों के दो बच्चे हैं जिनका नाम वियान राज कुंद्रा (Viaan Raj Kundra) समीशा शेट्टी कुंद्रा (Samisha Shetty Kundra) दो बच्चे हैं। आपको बता दें, शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की टॉप और महंगी एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं और राद कुंद्रा एक बड़े बिजनेसमैन हैं।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

First published on: Nov 22, 2022 12:20 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.