---विज्ञापन---

VIDEO- हॉलीवुड फिल्म ‘अलादीन’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, जिन्न बने नजर आए विल स्मिथ

अबतक हम अलादीन और जिन्न की कहानियों को सुनते आए हैं। अलादीन और जिन्न पर कई फिल्में अबतक बनीं हुई हैं। अब जल्द ही ये कहानी फिर से आ रही है। लेकिन इस बार ये कहानी हॉलीवुड में आ रही है। दरअसल हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ जल्द ही फिल्म अलादीन में नजर आने वाले हैं। […]

Edited By : | Updated: Mar 14, 2019 06:37
Share :


अबतक हम
अलादीन और जिन्न की कहानियों को सुनते आए हैं। अलादीन और जिन्न पर कई फिल्में अबतक बनीं हुई हैं। अब जल्द ही ये कहानी फिर से आ रही है। लेकिन इस बार ये कहानी हॉलीवुड में आ रही है। दरअसल हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ जल्द ही फिल्म अलादीन में नजर आने वाले हैं।  इस फिल्म में विल स्मिथ जिन्नी के रोल में नजर आएंगे। वैसे ये तो सभी जानते हैं कि अलादीन और जिन्न की दोस्ती कैसी थी।

 वही कहानी एक बार फिर से हॉलीवुड के पर्दे पर आ रही है। बीते दिनों ही इस फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया था। जो कि एक मैग्जीन कवर पर छपा था। अब लीजिए फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर सामने आया है। इस ट्रेलर में अलादीन, जैस्मिन औऱ जिन्न की कहानी नजर आ रही है। ट्रेलर में जबरदस्त ग्राफिक्स वर्क नजर आ रहा है। बता दें कि इस फिल्म में मेना मसूद अलादीन के रोल में है। 

नओमी स्कॉट जैस्मिन के रोल में हैं तो वहीं मरवां केंजारी जफर के रोल में हैं। वहीं ट्रेलर के आखिर में  विल स्मिथ जिन्नी बने दिख रहे हैं। तो मेना मसूद अलादीन के रोल में नजर आ रहे है। ट्रेलर में कहानी को फैंटेसी वर्ल्ड के अनुसार ही दिखाई गई है। ट्रेलर की शुरूआत में जंपिंग सीन्स से हो रही है। जो कि मेना मसूद यानि अलादीन करते दिख रहे है। इसके बाद उन्हें एक व्यापारी मिलता है जो चमत्कारी गुफा से चिराग लाने का लालच देता है। 

ALSO READ : रणवीर सिंह के फैन हुए हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ, वीडियो शेयर करके की गली बॉय की तारीफ

अलादीन यानी मेना चिराग तक पहुंचते हैं जहां उन्हें जीनी यानी विल के रूप में सबसे बेहतर दोस्त मिलता है। फिर यहीं से आगे की कहानी शुरू होती है। पिछले दिनों ही स्मिथ इंडिया भी आए थे। जहां  वो आगरा ताजमहल का दीदार करने पहुंचे थे तो वहीं वो हरिद्धार भी गंगा आरती में शामिल होने गए थे।  फिल्म को गाय रिची डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म इसी साल 24 मई 2019 को रिलीज होगी।

First published on: Mar 14, 2019 06:37 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.