Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

PICS- ब्रिटिश प्रोटोकोल तोड़ फैशन शो में पहुंचीं मेगन मार्केल, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर

पिछले साल दुनिया की सबसे शाही शादियों में से प्रिंस हैरी और मेघन मार्केल की शादी थी। दोनों की शादी के चर्चे दुनिया भर में रहे। इस शादी में प्रियंका चोपड़ा ने भी शिरकत की थी। पिगी चोप्स की मेघन मार्केल बहुत अच्छी दोस्त है। अब मेघन मार्केल जल्द ही मां बनने वाली हैं। इन […]

Edited By : | Updated: Feb 7, 2019 09:17
Share :

पिछले साल दुनिया की सबसे शाही शादियों में से प्रिंस हैरी और मेघन मार्केल की शादी थी। दोनों की शादी के चर्चे दुनिया भर में रहे। इस शादी में प्रियंका चोपड़ा ने भी शिरकत की थी। पिगी चोप्स की मेघन मार्केल बहुत अच्छी दोस्त है। अब मेघन मार्केल जल्द ही मां बनने वाली हैं। इन दिनों वो अपने बेबी बंप के साथ नजर आ रही हैं। अब मेगन मार्केल पहली बार अपने बेबी बंप के साथ फैशन शो में नजर आई हैं। 

शो में वो बेहद खूबसूरत लग रही थी। मेगन मार्केल की खूबसूरती देखने लायक बन रही थी। मेगन मार्केल ब्रिटिश फैशन अवॉर्ड्स शो में गेस्ट अपीयरेंस के रुप में नजर आईं थी। इस शो के बाद वो फिर चर्चा में आईं हैं। फैशन शो में मेगन मार्केल ब्लैक कलर के गाउन में नजर आई। 

इस ड्रेस में वो बला की खूबसूरत लग रही थी। बेबी बंप के साथ उनकी खूबसूरती में चार चांद लग रहे थे। मेगन ने इस दौरान डिजाइनर  Givenchy का डिजाइन किया हुआ ब्लैक गाउन पहना था। मेगन ने इस दौरान अपने लुक छोटे छोटे ईयररिंग्स के साथ कंप्लीट किया। वहीं उन्होंने हेयरस्टाइल में बन बनाया हुआ था।  

साथ ही उन्होंने गोल्डन कलर के कंगन भी पहने हुए थे। मेगन मार्केल ने ब्रिटिश प्रोटोकॉल को तोड़ते हुए फैशन शो में अपनी अदाओं के जलवे दिखाए। मेगन मार्केल ने पहली बार ब्रिटिश प्रोटोकॉल को एक बार फिर तोड़ा है। 

कहा जाता है कि, कोई भी शाही परिवार का सदस्य बेबी बंप के साथ रैंप पर वॉक नहीं कर सकता है। मेगन मार्केल के प्रेग्नेंट होने की खबर पहली बार 2018 अक्टूबर को आईं थी। 

ALSO READ : अनुष्का ने अपनी हमशक्ल को दिया जवाब, कहा मैं तुम्हें कब से तलाश रही थी

उनके पति प्रिंस हैरी ने खबर मीडिया को दी थी। उसके बाद वो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बनी रही थी। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल 19 मई को शादी की थी। इस शाही शादी की चर्चा पूरी दुनिया में रही थी।

Pc- Internet

First published on: Feb 07, 2019 09:17 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.