Wednesday, 24 April, 2024

---विज्ञापन---

दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा की चोटी पर पहुंचा ये एक्टर, देखिए शानदार वीडियो

मुंबई। दुनिया की सबसे ऊंची इमारत कहीं जाने वाली बिल्डिंग बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) का हर कोई दिवाना है। ये इमारत दुबई में है। बुर्ज खलीफा की बिल्डिंग 160 मंजिला है और इसकी ऊंचाई 2,722 फीट है। हर कोई इस बिल्डिंग की ऊचाई तक जाना चाहता है। ऐसा ही कुछ हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ (Will Smith)ने […]

मुंबई। दुनिया की सबसे ऊंची इमारत कहीं जाने वाली बिल्डिंग बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) का हर कोई दिवाना है। ये इमारत दुबई में है। बुर्ज खलीफा की बिल्डिंग 160 मंजिला है और इसकी ऊंचाई 2,722 फीट है। हर कोई इस बिल्डिंग की ऊचाई तक जाना चाहता है। ऐसा ही कुछ हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ (Will Smith)ने कर दिखाया है।  जी हां, विल स्मिथ (Will Smith) बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) की चोटी तक पहुंच गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। 

वीडियो में साफ देख सकते है कि विल स्मिथ बुर्ज खलीफा के टॉप पर खड़े हैं। इस दौरान अभिनेता ने अपनी दोनों बाहों को फैला रखा है। उन्हें इस ऊंचाई का बिल्कुल भी डर नहीं है और उनका यही अंदाज देखकर फैंस हैरान हैं। बुर्ज खलीफा की बिल्डिंग 160 मंजिला है और इसकी ऊंचाई 2,722 फीट है। अभिनेता को इस बिल्डिंग के ऊपर तक चढ़ने में लगभग 1 घंटा 15 मिनट का समय लगा था और इस वीडियो को बनाने में लगभग 5 घंटे का वक्त लग गया था।

बता दें विल स्मिथ अमेरिकी एक्टर के साथ-साथ रैपर और फिल्म निर्माता हैं। उन्हें 5 गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड और 2 अकादमी पुरस्कारों के लिए नामांकित किया गया है। इसके अलावा, वह चार ग्रैमी अवॉर्ड भी अपने नाम कर चुके हैं। विल स्मिथ बुर्ज खलीफा की चोटी तक पहुंचने वाले पहले इंसान नहीं हैं। कुछ समय पहले, एक महिला ने बुर्ज खलीफा की चोटी पर खड़े होकर एक ऐड शूट किया था। इस दौरान महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इस महिला का नाम निकोल स्मिथ-लुडविक हैं, जो पेशे से स्काई डाइविंग ट्रेनर हैं। 

बता दें विल स्‍मि‍थ इंडिया में भी काफी पसंद किए जाते हैं। शाहरुख खान से उनकी अच्‍छी दोस्‍ती है। मोहम्मद अली की बायॉपिक में विल स्‍म‍िथ ने सबका दिल जीत लिय था। 'द कराटे किड' से लेकर 'परस्‍यूट ऑफ हैप्‍पीनेस' जैसी फिल्‍मों ने विल स्‍म‍िथ को नया मुकाम दिया। विल स्‍म‍िथ बॉलि‍वुड फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' 2 में भी नजर आए थे।

यहाँ पढिये- हॉलीवुड से जुडी ख़बरे

First published on: Nov 15, 2021 10:49 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.